फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तैयार होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, गठबंधन पर होगा फैसला

Fri, 27 Jul 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने की रणनीति पर भी कार्यकारिणी मुहर लगाएगी। इस संबंध में दूसरे दलों से बातचीत और फैसला लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन


सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को लखनऊ में होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पीएम मोदी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। 28 व 29 जुलाई को पीएम भी लखनऊ में रहेंगे। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियां अहम मुद्दा रहेगा।

इसमें राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव पेश कर देश के सियासी हालात पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने का एलान कर चुके हैं। वे गोरखपुर, फूलपुर व कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में इसका सफल प्रयोग भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन का प्रयोग आजमाने पर लगेगी मुहर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रयोग को आजमाने पर मुहर लगेगी। गठबंधन के लिए बसपा समेत अन्य दलों से वार्ता और निर्णय का अधिकार अखिलेश को दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में महागठबंधन बनने पर सपा कितनी सीटों पर लड़ेगी और ये सीटें कौन सी होंगी, इस पर भी चर्चा होगी। भाजपा के खिलाफ आंदोलन का भी फैसला हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें