रामलाल ने कहा कि मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए नापाक गठबंधन हो रहे है। लेकिन इन अवसरवादी दलों से डरने की जरूरत नहीं है। जनता जानती है कि चुनाव जीतने के बाद ये सब ‘हम बनेंगे प्रधानमंत्री’ की लड़ाई में लग जाएंगे। इसलिए सभी को नीचे तक यह बात पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में 73 सीटों का लक्ष्य मानकर अभी से योजना बनाकर चुनावी तैयारी में जुटें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार भी लगातार जन अपेक्षा के अनुरूप काम कर रही है। संगठन के लोगों को मोदी और योगी सरकार के कामों को जनता तक ले जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी है जिनके बल पर हम फिर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतेंगें। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी अवध क्षेत्र जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी और क्षेत्र उपाध्यक्ष राजीव मिश्र समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।