समाजवादी पार्टी ने समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके अध्यक्ष राम सिंह होंगे।
समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में चंद्रमणि राय सोनभद्र, राहुल निगम वारसी कानपुर एवं राम मिलन यादव प्रयागराज उपाध्यक्ष शकील खान महासचिव तथा सीमा भदौरिया कोषाध्यक्ष नामित किए गए हैं।
इनके अतिरिक्त 14 सचिव एवं 31 सदस्य भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में लखनऊ की कुलवंत कौर, मेरठ की जोहरा बेगम एवं कानपुर की महिमा मिश्रा को बतौर सदस्य नामित किया गया है।