फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के युवा संगठनों के 46 जिलाध्यक्ष घोषित, युवजन सभा के 20, यूथ ब्रिग्रेड के 15, लोहिया वाहिनी के 11 अध्यक्ष नामित

Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को तीन युवा संगठनों के 46 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। समाजवादी युवजन सभा के 20, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के 15 और समाजवादी लोहिया वाहिनी के 11 अध्यक्ष नामित किए गए हैं। कुछ जिलों में अध्यक्ष के साथ महासचिव की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन



युवजन सभा के जिलाध्यक्षों में श्रावस्ती में सतपाल पटेल, कानपुर नगर में वीरेंद्र त्रिपाठी, मेरठ में दीपक गिरि, नोएडा में दीपक नागर, बरेली महानगर में अहमद खान टीटू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर देहात में काशिफ खान को अध्यक्ष व अनुज कटियार को महासचिव बनाया है। 

इसी तरह यूथ ब्रिगेड में कानपुर नगर में करुणेश श्रीवास्तव, कानपुर देहात में कुलदीप यादव प्रेमी, मथुरा में भारत भूषण शर्मा, मुरादाबाद में नवदीप जाटव को संगठन की कमान दी गई है। लोहिया वाहिनी में राहुल निर्मल को रायबरेली, कानपुर नगर में दीपक खोटे वाल्मीकि, कानपुर देहात में करुणा शंकर दिवाकर को अध्यक्ष तथा सुल्तानपुर में सुधीर कोरी को महासचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें