फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अब सपा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Mon, 19 Feb 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे। अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी बातचीत चल रही है, उनके पास लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।
 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूचियां उधर से आई हैं। कई सूचियां इधर से भी गई हैं। जब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो जाएगा, तब तक समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


लाभ लेकर तो हर कोई चला ही जाता है: अखिलेश
बीएसपी से कांग्रेस की बातचीत पर अखिलेश यादव ने कहा कि कौन सा दल किस दल से बात कर रहा है इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। स्वामी प्रसाद मौर्य और हाल के दिनों में हो रहे इस्तीफों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लाभ लेने के लिए हर कोई आता है लेकिन मौके पर कौन टिकता है। किसी के मन में क्या है यह कौन बताएगा? क्या ऐसी कोई मशीन है जिससे पता चल पाए कि किसके मन में क्या चल रहा है? लाभ लेकर तो हर कोई चला ही जाता है।

विज्ञापन

मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है: मौर्य

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार न तो केंद्र में है और न ही प्रदेश में है, कुछ देने की हैसियत में नहीं है। उन्होंने जो भी दिया है वह मैं उन्हें सम्मान के साथ वापस कर दूंगा। मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है। अखिलेश यादव की कही हुई बात उन्हें मुबारक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें