रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव में बुधवार को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल यादव ने नामांकन दाखिल किया। रामगोपाल यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने के लिए विधानभवन स्थित टंडन हाॅल पहुंचे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उनके साथ बेटे अक्षय यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
छह साल में पौने चार करोड़ बढ़ी सपा प्रत्याशी की संपत्ति
रामगोपाल यादव के पास 14 करोड़ 19 लाख 73 हजार 86 रुपये की संपत्ति है। इसमें 2 करोड़ 9 लाख 42 हजार 611 रुपये की चल संपत्ति है और 12 करोड़ 10 लाख 30 हजार 475 रुपये की अचल संपत्ति है। राम गोपाल की संपत्ति में छह साल में करीब पौने चार करोड़ का इजाफा हुआ है। 2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ 49 लाख 3 हजार 998 रुपये थी। राम गोपाल यादव के पास दो कार और तीन विदेशी ब्रांड के असलहे हैं। उनके पास 1 लाख 30 हजार रुपये नकद हैं जबकि बेटे अक्षय यादव को उन्होंने 26 लाख 50 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। दो चावल मिल को भी रामगोपाल ने करीब 19 लाख रुपये उधार दे रखे हैं। उनके पास 30 लाख रुपये कीमत के 610 ग्राम सोने के आभूषण है। इसके साथ ही रामगोपाल पर 89 लाख 16 हजार रुपये का कर्ज भी है।