फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, मुलायम व आजम का नाम भी शामिल

Wed, 21 Oct 2020 11:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री आजम खां के नाम भी शामिल हैं। मुलायम अस्वस्थ हैं जबकि आजम अभी जेल में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का नाम भी सूची में शामिल है।

विज्ञापन


प्रो. रामगोपाल यादव की तरफ  से मंगलवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक संजय गर्ग, जगदीश सोनकर, इकबाल महमूद, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा, राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, पूर्व विधायक राज नारायन बिंद के नाम शामिल हैं।

एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, सुनील यादव, लीलावती कुशवाहा, डॉ. राजपाल कश्यप के अलावा श्यामलाल पाल एवं जुगल किशोर वाल्मीकि, समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष अरविंद गिरि, समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें