लखनऊ सत्तारूढ़ सपा ने एमएलसी या विधानपरिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
31 उम्मीदवारों की लिस्ट में हाल में सपा से निष्कासित और मुख्यमंत्री के दखल के बाद बहाल किए गए आनंद भदौरिया और सुनील सिंह यादव भी शामिल हैं। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक वासुदेव यादव को भी इलाहबाद से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रतापगढ़ से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ये सूची जारी की है। बस्ती से मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृजकिशोर सिंह को टिकट दिया गया है।
एक और मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली को मुरादाबाद से टिकट दिया गया है।