फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow University: लविवि के छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, कई मांगे रखीं

Mon, 16 Dec 2024 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई मांगे रखीं।
विज्ञापन
छात्रसभा के लोगों ने शुरू किया धरना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रनेताओं ने सोमवार को भाउराव देवरस द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय उनकी मांगे पूरी नहीं करता है, प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


छात्र-नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थापना दिवस के एक सप्ताह पहले उन्होंने विवि के ऐतिहासिक छात्रसंघ भवन के जीर्णोधार समेत अन्य मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया था। जो अब तक पूरी नहीं हुई है। इसी के चलते यह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू हुआ है।

समाजवादी छात्रसभा इकाई के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का छात्रसंघ भवन अपने आप में तमाम इतिहास संजोए है। इसकी अनदेखी करना यहां निकले तमाम छात्रनेताओं का अपमान है। हमारी चार प्रमुख मांगे हैं कि छात्रसंघ भवन को रंग-रोगन कर पुराने स्वरूप में लाया जाए।
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन के प्रांगण में लगी छात्र-नेताओं की प्रतिमाओं की नियमित सफाई की जाए। छात्रसंघ भवन पर होने वाली बैठकों के दोबारा संचालन की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही पूर्व में हिंदी विभाग में स्थापित डॉ. अंबेडकर का चित्र और संविधान की प्रस्तावना वहां पुनः लगाई जाए। छात्रनेताओं को समझाने के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उन्होंने बिना मांगों के माने जाने बगैर धरना स्थल से उठने से मना कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें