फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

Wed, 08 Oct 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और राष्ट्र कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन विधानसभा म
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय संस्कृति के आधार महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को राजधानी में आस्था के साथ मनाई गई। हवन, पूजन और यज्ञ के साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे आयोजन हुए। वक्ताओं ने ऋषि वाल्मीकि को भारतीय सनातन परंपरा का प्रणेता बताया।
विज्ञापन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और राष्ट्र कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन विधानसभा मार्ग पर स्थित मलिन बस्ती में किया गया। वेदाचार्य डॉ. निष्ठा विद्यालंकार ने यजमान अंशुमान रस्तोगी की मौजूदगी में यज्ञ संपन्न कराया। उर्मिला आर्या ने भजन प्रस्तुत किए। जिला सभा की अध्यक्ष डॉ. निष्ठा विद्यालंकार, आचार्य विमल आर्य, जिला सभा मंत्री सुमन पांडेय, कांति कुमार, रुद्र स्वरूप, सतीश निझावन, मानसिंह, वंदना रस्तोगी, सुनीता और शोभा आर्या आदि की मौजूदगी रही।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और राष्ट्र कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन विधानसभा म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें