फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संत कंवर राम साहिब को किया नमन

Sun, 02 Nov 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिंधी समाज की ओर से लगा भंडारा। 
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के संत कंवर राम चौराहे पर शनिवार को संत कंवर राम साहिब का 86वां शहीदी दिवस मनाया गया। सत्संग, भजन-कीर्तन के साथ ही सिंधी समाज की ओर से भंडारा व रक्तदान शिविर भी लगाया गया। समाज के संतों ने संत कंवर राम साहिब को नमन किया गया। साथ ही संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर साईं चांडूराम साहिब को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु माता दयाली देवी ने किया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से भंडारे व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। सेवा मंडल के सदस्य प्रीतम वालेचा ने कहा कि संत कंवर राम साहिब देश के महान संत परंपरा के सर्वोच्च शिखर पर सुशोभित संत थे। शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के सेवादार ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि 2009 में राष्ट्रपति भवन में शहीद संत कंवर राम साहिब पर डाक टिकट जारी किया गया था।

सुबह 11 बजे से देर रात तक भंडारा चलता रहा। शिविर में महादानियों ने रक्तदान किया। पूर्व राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी, पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी, पार्षद पीयूष दीवान, गिरीश मिश्रा, हरशरण लाल गुप्ता, आसूदाराम आश्रम के संत साईं हरीश लाल साहिब, विनय मलानी, साईं मोहन लाल साहिब, भीषम दौलतानी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें