फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मामले में सलमान को मिली क्लीनचिट

Wed, 16 Dec 2015 10:47 AM IST
मनीष निगम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन के मामले में राहत मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक और मामले में क्लीन चिट मिल गई है। सलमान खान और उनके बॉडी गार्ड शेरा पर कानपुर के काकादेव थाने में चार साल पहले गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


लंबी तफ्तीश के बाद सबूत और साक्ष्यों के अभाव में काकादेव पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 24 अगस्त 2011 को एक निजी कार्यक्रम शिरकत करने सर्वोदय नगर आए थे। तब जनराज्य पार्टी के ओमेंद्र भारत ने उन्हें गांधी टोपी देने की कोशिश की थी।

इस पर सलमान के बॉडी गार्ड शेरा ने ओमेंद्र भारत को ऐसा धक्का दिया कि वह अचेत होकर गिर गए थे। शेरा ने उनकी छाती में कोहनी मार दी थी। इसके बाद उठाकर फेंक दिया था।
विज्ञापन


घटना के चार महीने बाद 29 नंबर को ओमेंद्र भारत की तहरीर पर काकादेव थाने में सलमान खान और शेरा के खिलाफ एकजुट होकर मारपीट करने, गंभीर चोट पहुंचाने, गाली-गलौज, धमकी समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन

ये बोले एसओ काकादेव

इस दौरान कई सबइंस्पेक्टरों ने विवेचना की। मुंबई जाकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडी गार्ड से पूछताछ भी हुई। दोनों के बयान दर्ज हुए। पुलिस को छानबीन में सलमान खान और शेरा पर लगे आरोप सही नहीं मिले।

इसके बाद सबूत और साक्ष्यों के अभाव में मामले की फाइल बंद कर दी गई। काकादेव एसओ उदय प्रताप यादव ने इस बात की पुष्टि की है। एसओ ने बताया कि सलमान खान और उनके बॉडी गार्ड पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

4 दिसंबर को सलमान और शेरा को क्लीन चिट देते हुए मामले में एफआर लगाकर फाइल कोर्ट में दाखिल कर दी गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें