फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लग्जरी कार शोरूम के सेल्समैन ने ग्राहक के 28 लाख हड़पे

Thu, 14 Nov 2024 06:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लग्जरी कार शाेरूम के सीईओ ने सेल्समैन व उसके साथी के खिलाफ 28 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट सरोजनीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सौरभ चौधरी ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास जीएसवी मोटर्स कंस्ट्रक्शंस प्रा.लि. कंपनी के सीईओ हैं। उनकी फर्म लग्जरी कारें बेचती है। सौरभ के मुताबिक पांच अक्तूबर को शोरूम में रुद्रा बिल्डर्स देहरादून के कर्मचारी आकाश साथियों के साथ आए थे। उन्होंने कार की रसीद देते हुए 28 लाख रुपये लौटाने की बात कही। क्योंकि उन्होंने कार दूसरे शोरूम से खरीद ली थी। सौरभ ने जब अकाउंटेंट से रकम लौटाने को कहा तो पता चला कि रसीद फर्जी थी।
पूछताछ में आकाश ने बताया कि गोमतीनगर के विश्वासखंड निवासी शोरूम के सेल्समैन गौरव रस्तोगी ने दस अक्तूबर को उन्हें रसीद व्हाट्सएप पर भेजी थी। यह सुनकर सौरभ दंग रह गए और गौरव से पूछताछ की। आरोपी सेल्समैन ने बताया कि छह फरवरी 2024 को वह रुद्रा बिल्डिर्स के निदेशक शरद कुमार अग्रवाल के घर गया था। कार खरीदने की बात तय होने पर शरद ने उसे 28 लाख रुपये दिए थे। रकम उसने कंपनी के अकाउंट में जमा कर दी थी। प्रमाण मांगने पर वह घबरा गया और रकम हड़पने की बात मान ली। रकम लौटाने की बात कही तो आरोपी का साथी गाली गलौज करने लगा। पुलिस के पहुंचने पर दोनों भाग निकले। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें