फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेल्स गर्ल ने लगाया छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में काम करने वाली सेल्स गर्ल ने एक ग्राहक पर छेड़छाड़, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आलमबाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आलमबाग इलाके में रहने वाली युवती के मुताबिक, सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा निवासी विकास पाल ने शोरूम से स्कूटी खरीदी थी। आरोप है कि बीते वर्ष आठ सितंबर को विकास अपनी मां के साथ खरीदी गई स्कूटी लेकर शोरूम पहुंचा और उनसे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर घसीटा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उन्हें भी धमकाते हुए चला गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार उनका पीछा कर रहा था। धमकियों के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी। पुलिस को घटना का वीडियो और कई प्रार्थनापत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उनके खिलाफ भी झूठी एफआईआर दर्ज करा दी और पांच लाख रुपये मांगने लगा। इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें