फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: यूपी में अप्रैल के वेतन के साथ बढ़े डीए के भुगतान की तैयारी

Wed, 20 Apr 2022 11:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के वित्त विभाग ने जनवरी से मार्च तक के एरियर व अप्रैल से नकद भुगतान का प्रस्ताव दिया है। महंगाई भत्ता 31 से बढ़कर 34 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता व महंगाई राहत अप्रैल के वेतन के साथ मई में देने का प्रस्ताव है। बढ़ा डीए लागू होने से महंगाई भत्ता 31 से बढ़कर 34 प्रतिशत हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र जनवरी से अपने कर्मचारियों के वेतन में तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा चुका है। प्रदेश के 16 लाख से अधिक कर्मचारी व 11 लाख से अधिक पेंशनर बढ़ा डीए मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि वित्त विभाग ने जनवरी से 3 फीसदी बढ़े डीए की स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसमें जनवरी से मार्च तक का डीए एरियर के रूप में जबकि अप्रैल के वेतन के साथ मई में नकद भुगतान का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद बढ़े डीए के भुगतान पर फैसला हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें