फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तबादला पाए शिक्षकों का वेतन-एरियर जल्द जारी करें, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Thu, 28 Sep 2023 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विभागीय समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा कि बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं। उन्होंने तबादला पाए शिक्षकों के वेतन-एरियर को भी जल्द जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने कहा है कि एक से दूसरे जिले में तबादला पाए शिक्षकों के वेतन व एरियर का भुगतान नियमानुसार किया जाए। साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को तय समय में पूरा करें। योजना भवन में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में सभी निर्धारित मानक बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। विद्यालयों व शौचालयों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, निपुण लक्ष्य एप पर आंकलन, शिक्षक संकुल, एसआरजी व एआरपी की ओर से निपुण विद्यालय की कार्रवाई तेज की जाए।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विद्यार्थी बनेंगे वालंटियर, मानदेय भी मिलेगा, इंटरव्यू के बाद नियुक्ति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर में जमीन घोटाले पर शिकंजा कसने की तैयारी, घोटालेबाज अफसरों व नेताओं से होगी रिकवरी
विज्ञापन


बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन, आधार वेरिफिकेशन, शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के चयन, विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

कहा कि समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को डीबीटी के माध्यम से स्टाइपेंड एवं एस्कॉर्ट एलाउंस बच्चों को दिए जाए। बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा मधुसूदन हुल्गी आदि अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें