रोबोट इस तरह से खाना डिलीवर कर रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
चिकित्सा जगत के बाद रोबोट तकनीक ने अब लखनवी रेस्टोरेंट में भी पैठ बनानी शुरू कर दी है। राजधानी लखनऊ के प्रमुख इलाके कपूरथला चौराहे पर इन दिनों लोग इस रेस्टोरेंट में रोबोट के हाथों का परोसा खाना खाने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।
रेस्टोरेंट मैनेजर हिमांशु बताते हैं कि यह उत्तर प्रदेश का पहला रोबोट रेस्टोरेंट है। अगला कानपुर में खोले जाने की तैयारी है। दरअसल इस विचार का जन्म जयपुर में हुआ। राजस्थान में इस तरह के तीन रेस्टोरेंट हैं।
ये भी पढ़ें - दीपोत्सव: राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार 25 हजार स्वयंसेवक
ये भी पढ़ें - 5000 करोड़ का कारोबार: मोटो जीपी और इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से UP की ग्लोबल ब्रांडिंग, एक लाख से अधिक आर्डर मिले
डियर गेस्ट द ऑर्डर हैज बीन डिलीवर्ड से हैव अ नाइस मील...
यहां रोबोट डॉल का नाम है रूबी और दीवा। जब ऑडर्र किसी टेबल तक पहुंचाना होता है तो इसके हाथों में रखी ट्रे पर रख दिया जाता है और वो फीड किए गए कोड के मुताबिक सही टेबल पर पहुंच जाती है। वहां पहुंचते ही वो अपने शब्दों में कहती है द ऑडर्र हैज बीन डिलीवर्ड। जैसे ही कस्टमर अपना ऑडर्र उठा लेता है। रूबी और दीवा हैव अ नाइस मील...कहते हुए वो फिर काउंटर पर पहुंच जाती है।
एक सेल्फी खुशियों वाली
रेस्टोरेंट में अपनी सहेली के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंची खुशी ने रूबी और दीवा के साथ खूब सारी सेल्फी लीं। खास बात है कि यहां आने वाले कस्टमर के चेहरे पर रूबी और दीवा को देखकर मुस्कान खिल जाती है। जब तक खाना आता है, तब तक लोग इन्हीं को अपने-अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते रहते हैं।
वेज-नॉनवेज से लेकर मॉकटेल और शेक तक
यहां के मेन्यू में मॉकटेल, शेक और विविध प्रकार के ड्रिंक्स तो है हीं साथ ही खाने के स्वाद में आपको मैक्सिकन, इटैलियन, एशियाई और इंडियन टेस्ट भी मिलेगा।