फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ई-ऑफिस पर काम न करने वाले 900 शिक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रुका; मांगा गया स्पष्टीकरण

Sun, 18 Jan 2026 11:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ई-ऑफिस पर काम न करने वाले 900 शिक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। अपर बेसिक शिक्षा निदेशक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ई-ऑफिस व्यवस्था को लेकर सख्त है। 
विज्ञापन
ई-ऑफिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन की प्राथमिकता वाली ई-ऑफिस व्यवस्था को प्रभावी न करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने ई-ऑफिस का प्रयोग न करने वाले 900 शिक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इनका वेतन भुगतान इसका प्रयोग करने पर ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ई ऑफिस के प्रयोग को लेकर बार बार मुख्यमंत्री ऑफिस से निर्देश दिए गए हैं। बार बार के निर्देश के बाद भी कई लोगों द्वारा इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

निदेशक ने ऐसे 900 अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची जारी करते हुए कहा है कि इनका वेतन तब तक न जारी किया जाए, जब तक वे ई ऑफिस पर काम न शुरू कर दें। इस सूची में एबीएसए, बीईओ आदि अधिकारी व कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। इसमें कई ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना लॉगिन तक नहीं किया है।

विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक ने अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) को भी पत्र जारी कर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि ई-ऑफिस न लागू होने पर संबंधित कार्यालयध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। ऐसे में आपके कार्यालय में अभी तक ई-ऑफिस नहीं लागू हुआ, इसका स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए। वहीं इस आदेश के बाद से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें