फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाली साक्षी ने मांगी सीएम योगी से मदद, की ये शिकायत

Mon, 19 Aug 2019 08:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
साक्षी मिश्रा और अजितेश - फोटो : ani
विज्ञापन
विधायके पिता के खिलाफ वायरल हुए वीडियो से चर्चा में आईं साक्षी मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी है। यह मदद उन्होंने मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल के जरिए मांगी है। साक्षी ने शिकायत की है कि कुछ लोग उनके पिता व ससुराल पक्ष के लोगों को बदनाम कर रहे हैं। उनके बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा तीन जुलाई को अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अजितेश से लव मैरिज कर ली थी। दस जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था। 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और अन्य से जान का खतरा बताया था। दोनों वीडियो वायरल हो गए थे और मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर इनको सुरक्षा दी गई थी। 
विज्ञापन

यूट्यूप चैनलों की शिकायत की

शिकायत - फोटो : amar ujala
साक्षी मिश्रा ने अपनी शिकायत में कुछ यूटयूब चैनल्स के नाम लिए हैं। साथ ही अपनी शिकायत में साक्षी ने कहा कि मेरे मायके वालों के खिलाफ झूठी सूचनाएं प्रसारित कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। शिकायत में साक्षी ने कहा कि मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार पुत्री राजेश कुमार मिश्रा विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं। निवेदन है कि मेरे ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है। मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

शिकायत में यह भी कहा गया कि देश में भी अराजकता फैल रही है। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। इससे हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं अपने पति संग शांति से जीवनयापन करना चाहती हूं। कृपया उचित कार्रवाई करें जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें