फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों की बाइक की टक्कर से हुई छात्रा की मौत का मामला : सपा नेता पहुंचे घर, सरकार से की मदद की गुहार

Mon, 19 Aug 2019 06:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शोहदों की बाइक की टक्कर की शिकार 'बिटिया' के घर सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इसौली विधायक मोहम्मद अबरार अहमद ने बालिका के परिवारीजनों को पांच हजार की मुआवजा दिया। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने सरकार से आरोपियों को कड़ी सजा, दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी व परिवारीजनों को 25 लाख मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब सवा बजे सपा विधायक अबरार अहमद, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, जिला महासचिव मोहम्मद अहमद, विधानसभा अध्यक्ष सत्यपाल यादव, परमात्मा यादव के साथ मृत बालिका के घर पहुंचे। बालिका के दादा ने सपा नेताओं से आपबीती सुनाई। कहा कि आरोपी अब भी धमकी दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से बालिका के बाबा की बात कराई। 

प्रदेश अध्यक्ष ने परिवारीजनों का साथ देने का भरोसा दिलाया। बाद में जिलाध्यक्ष ने अफसरों से बात करके पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी बात कही।
 
विज्ञापन

जांच में जुटे एएसपी, किया निरीक्षण

छेड़खानी के विरोध पर बालिका को बाइक से टक्कर मारने के मामले में जिला पुलिस भी हरकत में आई हैं। सोमवार को एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ विजयमल सिंह यादव भी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर बाइक की हेडलाइट का टूटा पुर्जा मिला तो उसे कब्जे में लेने का आदेश दिया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद अफसरों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें