फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अब अटल जी के नाम से जाना जाएगा अयोध्या का साकेत पार्क, प्रतिमा भी होगी स्थापित

Wed, 25 Dec 2024 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या का साकेतपुरी पार्क अब अटल पार्क के नाम से जाना जाएगा। पार्क में जल्द ही अटल जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर साकेतपुरी पार्क का नामकरण किया गया। नगर निगम का साकेतपुरी पार्क अब अटल पार्क के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


पार्क में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अटल जी की प्रतिमा का शिलान्यास भी किया। पार्क में जल्द अटल जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके नेताओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वालों में पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, पूर्व विधायक रामदेव आचार्य और पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी समेत कई लोग शामिल रहे। इसके साथ ही नगर निगम के 60 वार्डों से एक-एक सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें