फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: महिला का प्रेमी ही निकला हत्यारोपी... पीछा छुड़ाने के लिए की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 25 Dec 2024 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के इकौना में एक महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा कर दिया है।
 
विज्ञापन
एसपी घनश्याम चौरसिया ने घटना का खुलासा किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पूर्व एक महिला का शव नाले के किनारे पड़ा मिला था। करीब एक पखवाड़े तक चली छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार को घटना का अनावरण किया जिसमें महिला का प्रेमी ही हत्यारोपी निकला। उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा में आठ दिसंबर को सांधी नाले के किनारे एक महिला का शव मिला था जिसकी शिनाख्त ग्राम मदारा निवासी सुरेंद्र यादव ने अपनी पत्नी के रूप में की थी। सुरेंद्र की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

इकौना थाने की पुलिस व एसओजी की टीम ने मामले की छानबीन करते हुए बुधवार को घटना का अनावरण किया। मुखबिर की सूचना पर पटहरिया पुल के पास से हत्यारोपी ग्राम मोहम्मदपुर राजा के मजरा चिरैंधापुर निवासी बाबू उर्फ विजय कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी के निशानदेही पर मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी घनश्याम चौरसिया ने घटना का खुलासा करते हुए मामले की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी का महिला के साथ प्रेम संबंध था जिसे वह अपने घर ले गया था लेकिन पारिवारिक कलह के चलते उसने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें