फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही नहीं है पीवी सिंधु से मेरी तुलना करना: साइना

Sat, 17 Aug 2013 07:20 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आईबीएल आक्शन के बाद से ही मेरे और पीवी सिंधु के बीच मुकाबले को लेकर काफी हाइप बनाई जा चुकी थी।
विज्ञापन


सीनियर और अनुभवी होने के कारण मैंने खुद पर इस मुकाबले का दबाव नहीं बनने दिया, लेकिन पीवी का खेल कुछ प्रभावित जरूर दिखा। शायद इसी वजह से मैं बिना मुश्किलों में फंसे मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

जहां तक हम दोनों में तुलना का सवाल है तो पीवी को अभी काफी कुछ साबित करना है, जबकि मैं कई बड़े मुकाम हासिल कर चुकी हूं। लोग तो सचिन और धोनी की भी तुलना करते हैं।’
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता एवं भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने कुछ इस अंदाज में पीवी सिंधु के साथ तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
लखनऊ में शनिवार को दिल्ली स्मैशर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने पहुंची भारत की नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि मैं और पीवी पिछले काफी समय से हैदराबाद में गोपी सर की अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

इस दौरान कई बार हमने एक दूसरे के खिलाफ मैच भी खेले। अधिकतर बाजी मेरे हाथ में रहती। हम दोनों एक दूसरे की खामियां और खूबियां जानते हैं। आईबीएल मैच की शुरुआत से मैं रिदम में रही, जिसकी बदौलत जीत दर्ज की।

यह तो आपस की बात रही, लेकिन हमारी असल प्रतिस्पर्धा देश का नाम अधिक रोशन करने की है। बैडमिंटन लीग की तारीफों के पुल बांधते हुए साइना ने कहा कि क्रिकेट की तर्ज पर शुरू हुआ बैडमिंटन का यह प्रारूप निश्चित रूप से आईपीएल की तरह ही लोकप्रिय होगा।
विज्ञापन


खासकर लीग में खेलने वाले भारत के युवा शटलरों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही वे आर्थिक रूप से मजबूत भी हो सकेंगे।

फिटनेस को कॅरिअर का अहम हिस्सा मानते हुए हैदराबाद हाट शॉट्स की स्टार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को फिट रखने लिए काफी मशक्कत करनी होती है। मेरे कॅरिअर पर भी खराब फिटनेस का साया पड़ा, लेकिन खुद को इससे उबारने में सफल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें