माई सिटी िरपोर्टर
लखनऊ। प्लेयर ऑफ द मैच मो. सैफ की आतिशी अर्धशतकीय पारी (57 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 89) की बदौलत लखनऊ फॉल्कंस ने यूपी टी-20 लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
काशी रुद्रास के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले का फैसला डकवर्थ लुइस नियम से आया। इसमें लखनऊ ने 14 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। लखनऊ फॉल्कंस इस तरह छह मैचों में तीन जीत के चलते 6 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। हालांकि पिछली विजेता काशी रुद्रास के भी 6 मैचों में तीन जीत के चलते 6 अंक है लेकिन लखनऊ को बेहतर नेट रन रेट का फायदा मिला।
इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के लिए मो. सैफ और हिमांशु सिंह ने तेज शुरुआत करते हुए 7.2 ओवर में 67 रन जोड़कर मजबूत आधारशिला रखी। हिमांशु सिंह 22 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इनफॉर्म अजीत वर्मा (13) और कृतज्ञ कुमार सिंह (2) सस्ते में चलते बने। दूसरे छोर पर सैफ ने 36 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ फॉल्कंस ने सात विकेट खोकर 174 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
काशी की ओर से अटल बिहारी राय ने तीन और करन शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास को शुरुआती झटके लगे। टीम से 17 रन के योग पर शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाज खो दिए। मध्यक्रम से उवैस अहमद 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभम चौबे (नाबाद 30) ने कार्तिक यादव (नाबाद 17) के साथ छठे विकेट के लिए 42 रन की उपयोगी साझेदारी निभाकर वापसी का प्रयास किया लेकिन काशी के 14 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन के स्कोर पर बारिश शुरू हो गई। विजेता टीम से बाएं हाथ के स्पिनर अक्क्षु बाजवा ने पांच रन देकर तीन बल्लेबाजों को शिकार बनाया। भुवनेश्वर कुमार और विप्रज निगम को एक-एक विकेट मिला।
सैफ चमके, लखनऊ फॉल्कंस की लगातार दूसरी जीत