फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः लीजिए साफ-सुथरे माहौल में स्ट्रीट फूड का मजा, गोमती नगर समेत इन इलाकों से शुरुआत

Sat, 10 Oct 2020 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो ज्ञान सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही आप साफ-सुथरे माहौल में स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए ईट राइट इंडिया इनीशिएटिव के पहले चरण में  लखनऊ में पांच सेफ स्ट्रीट फूड हब विकसित होंगे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जिला इकाई नगर निगम के सहयोग से सड़क किनारे खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वाले प्रमुख स्थल चिह्नित कर कोविड प्रोटोकॉल के साथ इसे विकसित कराएगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अभिहित अधिकारी (डीओ) एस पी सिंह ने बताया कि गोमती नगर में दो और इंदिरानगर, आशियाना, जानकीपुरम में एक-एक हब तैयार होगा। उन्होंने बताया कि सेफ स्ट्रीट फूड हब दशहरा तक शुरू हो जाएगा। कार्ययोजना को अमल में लाने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व पशु चिकित्सा विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा। इनके साथ मिलकर सेफ स्ट्रीट फूड हब के माहौल को खाद्य सामग्री बेचने के लिए साफ व स्वास्थ्यवर्धक बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixa
सेफ फूड जोन में दुकानदारों से सफाई के साथ गुणवत्ता युक्त सामग्री का इस्तेमाल करते हुए खानपान तैयार करने के नियमों का पालन कराया जाएगा। खाद्य पदार्थ ढक्कन वाले बर्तनों में ही रखे जाएंगे। दुकान के आसपास गंदगी, कूड़ा इत्यादि जमा नहीं होगा।
 
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुकानों का स्टाफ साफ कपड़ों के साथ प्लास्टिक का दस्ताना पहनकर ही सर्विस देगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर के साथ मास्क का इस्तेमाल भी अनिवार्य होगा। वहीं, नगर निगम चिह्नित जोन के आसपास आवारा जानवरों को आने से रोकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएमयू
स्वस्थ खानपान की आदत की जाएगी विकसित 
डीओ ने बताया कि ईट राइट कैंपस योजना के तहत राजकीय तथा गैर सरकारी कार्यालयों, बड़े संस्थानों एवं कारागार आदि परिसरों में कार्यरत व्यक्तियों के बीच स्वस्थ खान-पान की आदत विकसित करने को भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इसके लिए पहले 13 ईट राइट कैंपस का चयन होगा। इसमें मुख्य तौर से केजीएमयू, पीजीआई व प्रमुख स्कूलों की कैंटीन को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें