फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुनील बनकर यौन शोषण करने वाला सद्दाम गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी सद्दाम।
विज्ञापन
लखनऊ। लखीमपुर खीरी की मेडिकल की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपी सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। उसने अपना नाम सुनील बताया और चार वर्ष तक पीड़िता का शोषण किया। उसकी तहरीर पर 28 जुलाई को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर निवासी आरोपी सद्दाम कुरैशी मजदूरी करता है। उसने पहले युवती से दोस्ती की। फिर शादी झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। एक माह पहले युवती उसके घर शादी की बात करने पहुंची। इस दौरान उसे पता चला कि उसका नाम सुनील नहीं है।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि सद्दाम के घरवालों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इससे इन्कार पर सद्दाम और उसके घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक आरोपी को सीतापुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें