फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उधार वापस मांगने पर हुए झगड़े में की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के मडवाना गांव में 29 जुलाई की रात घर के बरामदे में सो रहे ट्रैक्टर चालक राजू गौतम (45) की हत्या उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगने पर हुए झगड़े में की गई थी। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राजू का चचेरा भाई रजनेश रैदास भी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी रजनेश रैदास, अमित कुमार, वीर बहादुर और अशोक कुमार को शुक्रवार सुबह शाहमऊ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चारों ने बताया कि 29 जुलाई को सभी ने मिलकर शराब पी। इस दौरान रजनेश ने राजू से उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगे तो वह गाली-गलौज और फिर झगड़ा करने लगा। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। देर रात चारों ने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। राजू के बेटे सुजीत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ माल थाने में हत्या का केस दर्ज कराया गया था। सभी आरोपी खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें