माल के भानपुर में संक्रमित मजदूर के परिवार के 17 लोगों को बीबीडी में क्वारंटीन किया गया है। वहीं युवक में संपर्क में आने वाले गांव में 45 लोगों को गांव के आश्रम में क्वारंटीन किया गया है। 35 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
पड़ोसी गांव नबीपना, इब्राहिमपुर, बखाखेड़ा के लोगों ने गांव के रास्तों को बांस-बल्ली बांधकर सील कर दिया है। इसके अलावा आलमबाग बस स्टाप पर 200 लोगों के नमूने लिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सदर, कैसरबाग समेत अन्य इलाके से 238 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
शारजाह से लखनऊ आई फ्लाइट का एक यात्री भी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ निवासी (45) कोरोना पॉजिटिव निकल आया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। यात्री कैंसर से ग्रसित था। उसे इलाज के लिए पीजीआई शिफ्ट कराया गया है। सीएमओ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र भेजकर प्लेन का स्टाफ व एयरपोर्ट परिसर में संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन में भेजने और जांच कराने के लिए पत्र भेजा है।
शारजाह से 9 मई को फ्लाइट लखनऊ आई थी। फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे। 16 यात्री होटल रॉयल में क्वारंटीन किए गए थे। मंगलवार को नमूना जांच को भेजा था। सीएमओ ने बताया, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले में करीब पांच दिन में वायरस एक्टिव होता है। होटल व एयरपोर्ट स्टाफ का पांच दिन बाद नमूना जांच को भेजेंगे।