लखनऊ। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) की ओर से पद्म विभूषण रतन टाटा के नेतृत्व एवं विरासत पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलएमए प्रकाशन, क्वालिटी कोट्स बाय रतन टाटा: द अनमोल रतन ऑफ इंडिया का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को डॉ. धीरज मेहरोत्रा ने लिखा है।
एलएमए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके माथुर ने भारत के औद्योगिक विकास में रतन टाटा के दूरदर्शी योगदान, नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं और परोपकार के प्रति लोगों को केंद्रित किया। पैनलिस्टों ने टाटा समूह और भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य पर उनके प्रभाव बताकर व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा, लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों सहित अत्याधुनिक वाणिज्यिक वाहन कारखानों की स्थापना रतन टाटा की देन है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, जयपुरिया संस्थान की निदेशक डॉ. कविता पाठक, दीपक कुमार,अभषेक श्रीवास्तव, एमए हारिस रहमान व एमए खान उपस्थित रहे।