फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेशी से लौटे हत्यारोपी के झोले से मिला मोबाइल

Fri, 04 Apr 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेशी से लौटे हत्यारोपी के झोले से मिला मोबाइल
विज्ञापन
लखनऊ। हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी गुडंबा आदिलनगर निवासी पुष्पेंद्र तिवारी उर्फ शुभम तिवारी के झोले से चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन मिला। फोन को जेल प्रशासन ने सील करते हुए पुष्पेंद्र के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में बुधवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिला कारागार में तैनात जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के अनुसार मूलरूप से गोंडा के छपिया निवासी पुष्पेंद्र हत्या के मामले में निरुद्ध है। एक अप्रैल को वह पेशी पर गया था। नियम के अनुसार पेशी से लौटे हुए बंदियों का सामान जमा कर लिया जाता है। अगले दिन चेकिंग के बाद वैध वस्तु को लौटा दिया जाता है। पेशी से लौटे पुष्पेंद्र का सामान जब बुधवार को बंदी रक्षक व स्टाफ ने चेक किया तो कीपैड मोबाइल मिला। फोन में सिमकार्ड पड़ा था।

आखिर कहां से आया मोबाइल

बंदी के पास मोबाइल कहां से आया और किसने दिया, अब इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। पुलिस इस बारे में भी जानकारी जुटा रही है कि बंदी से पेशी के दौरान कौन-कौन लोग मिले थे। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें