फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: सीएम योगी का निर्देश- त्योहारों के दौरान संक्रमण की रोकथाम के लिए फोकस टेस्टिंग अभियान चलाएं

Sat, 23 Oct 2021 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है पर त्योहारों को ध्यान में रखते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए फोकस टेस्टिंग करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में आज मात्र 94 कोरोना एक्टिव केस हैं। 42 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 74 हजार 160 सैम्पल की टेस्टिंग में 07 जिलों में मात्र 13 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 04 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 87 हजार 89 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


त्योहारों के दृष्टिगत 10 से 12 दिन के लिए फोकस टेस्टिंग का विशेष अभियान चलाया जाए। कोविड प्रोटोकॉल के प्रति संवेदनशीलता, सतर्कता और सावधानी बनाये रखी जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 की बैठक में दिए।

प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 44 लाख 49 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 09 करोड़ 54 लाख लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन




इस प्रकार, 19.68 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 64.75 फीसदी से लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाते हुए टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है।

उन्होंने निर्देश दिया कि डेंगू, कॉलरा, डायरिया मलेरिया सहित वायरल से प्रभावित जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए। एटा, मैनपुरी और कासगंज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंच गई है, विशेषज्ञों की यह टीम स्थानीय चिकित्सकों का मार्गदर्शन करेगी। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। निगरानी समितियों को एक्टिव करने की जरूरत है।

विज्ञापन

ये जिले हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त

जनपद अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

खाद्य तेलों, सब्जियों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की गई है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। मूल्य नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी की हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें