फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबई के ट्रेवल मार्ट में आकर्षित कर रहा रूमी दरवाजा व बड़ा इमामबाड़ा

विज्ञापन
दुबई में हो रहे कार्यक्रम में दिखी इमामबाड़ा का झलक।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। दुबई में सोमवार से एक मई तक अरेबियन ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लखनऊ के ऐतिहासिक स्थल रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और घंटाघर आदि पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रही हैं। पर्यटन विभाग की ओर से राज्य की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक स्थलों आदि पर्यटन आकर्षणों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन




लखनऊ के साथ-साथ बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी आगरा, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, बुद्धिस्ट सर्किट आदि स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ के साथ ही अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों को भी वैश्विक मंच पर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें