फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: दुर्गा पूजा महोत्सव में आतिशबाजी को लेकर बवाल, एक पक्ष ने पटाखे दागे को दूसरे पक्ष ने जताई आपत्ति

Thu, 10 Oct 2024 10:40 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

पंडाल में पटाखे दगाने से दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गई। मामले की जानकारी पर आनन फानन में मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल भी पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन मसकनवा बाजार में हो रहा है। बाजार के मुख्य चौराहे के निकट दुर्गा पूजा पंडाल के पास बुधवार की रात करीब 12 बजे आतिशबाजी होने लगी जिस पर दो समुदाय में बवाल हो गया।

विज्ञापन


दुर्गा पूजा में शामिल लोगों ने पटाखे दागे तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इससे दोनों तरफ से कहासुनी हो गई और बवाल की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय चौकी प्रभारी मसकनवा सहित अन्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन विवाद थम नहीं रहा था।

पुलिस ने लाठियां फटकारी तो भगदड़ हुई,इससे लोग तितर-बितर हुए। पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चधिकारियों को दी। आनन फानन में मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल भी पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


सतर्कता बढ़ाने के साथ ही शांति के लिए मौके पर छपिया के साथ ही खोड़ारे, मनकापुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स को भी रात में ही लगा दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। छपिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें