मासिक मानदेय की मांग को लेकर प्रदेश भर के पशु मित्रों ने मंगलवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। पशुमित्रों का कहाना था कि पशुपालन निभाग में पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर के कर्मी विभाग के दिशा निर्देश पर पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक पशुचिकित्सा, टीकाकरण आदि कार्य करते हैं लेकिन किसी प्रकार का मानदेय व पारिश्रामिक नहीं दिया जाता। सरकार विभाग से पशुमित्रों का मानदेय तय कराए।
मंगलवार को लक्ष्मण मेला मैदान में पैरा वैटनरी वर्कर संघ उप्र. के तत्वावधान में सैकड़ों पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर श्रमिकों ने प्रदेश सरकार से मानदेय की मांग खूब नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही पशुविभाग से कार्य पारिश्रमिक दिए जाने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष रामकिशोर यादव ने कहा कि पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर पर पशुधन की सुरक्षा, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, नस्ल सुधार, पशुचिकित्सा, बन्ध्याकरण आदि कार्य करने के बावजूद शासन व प्रशासन श्रम व सेवा का सही मूल्यांकन तक नहीं करता, पारिश्रमिक नहीं मिलता।
मानदेय से वंचित सभी पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्मी को प्रदेश की सपा सरकार मानदेय सुनिश्चि कराए नहीं तो पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्र्मी कार्यबहिष्कार को मजबूर होंगे।
इस दौरान फैजाबाद के जिला अध्यक्ष रजनीश उपाध्याय ने कहा कि पशुओं से संबंधित सभी जरूरी कार्य को अंजाम देने वाले पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्मी मानदेय से वंचित है कार्य बहिष्कार का निर्णय ले चुके सभी पशुमित्रों से पशुओं को भारी नुकसान होगा।
इसलिए सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द मानदेय तय कर पशुमित्र, पैरावेट व इन्सीमीनेटर कर्मियों को रोजगार दे। इस दौरान एक मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासनक को सौंपा गया।