फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में फिर हुआ माया के बंगले पर हंगामा

Thu, 20 Nov 2014 09:45 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में बसपा सदस्यों ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के माल एवेन्यू स्थित आवास के सामने बने अनावश्यक निर्माण को न हटाए जाने पर कार्यस्थगन सूचना दी।
विज्ञापन


बसपा के लोकेश प्रजापति ने शून्यप्रहर में यह मामला उठाते हुए कहा कि माल एवेन्यू में पुल बनाने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास के सामने कुछ अस्थायी कमरे बनवाए गए थे। पुल चालू हो गया लेकिन ये कमरे नहीं हटाए गए।

इससे न सिर्फ मार्ग अवरुद्ध हो रहा है बल्कि बसपा अध्यक्ष की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। कई बार लिखने के बावजूद यह निर्माण नहीं हटाया जा रहा है।

बसपा के ही गोपाल नारायण मिश्र ने सूचना की ग्राह्यता पर कहा कि नियमानुसार, मुख्य परियोजना का काम पूरा हो जाने के बाद सामग्री या मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थायी निर्माण को वहां से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इन अस्थायी कमरों में कोई भी व्यक्ति छिपकर बैठ सकता है। किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

सपाई नेता ने दिलाया माया की सुरक्षा का भरोसा

नेता सदन अहमद हसन ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। कहीं कोई कमी होगी तो उसे दूर करा देंगे। यह मामला लोक निर्माण विभाग से संबंधित है।

पुलिस का इससे कोई मतलब नहीं। आखिरकार सभापति गणेश शंकर पांडेय ने नेता सदन से कहा कि वे संबंधित निर्माण की रिपोर्ट मंगवाकर गुरुवार को सदन को बता दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें