फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा, वेल में बैठे सपाई, कांग्रेसियों ने भी की नारेबाजी

Wed, 24 Feb 2021 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा मच गया। सपा के सदस्य वेल में आकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


इस बीच सभापति ने विधाई कार्यों को निपटा कर प्रश्नों के जवाब देने के लिए संबंधित मंत्री को खड़ा कर दिया इस दौरान हंगामा जारी था।

बसपा और कांग्रेस के सदस्य भी अपनी सीटों पर खड़े होकर सपा के समर्थन में दिखे। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सपा के सदस्य वेल में धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


वहीं, बुंदेलखंड में पेयजल आपूर्ति और अजय कुमार लल्लू को तथाकथित कांग्रेस का अध्यक्ष कहने पर कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने लल्लू को तथाकथित अध्यक्ष कहा, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और लल्लू झूठ के पुलिंदे है। जिस पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें