फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के बजट से कर्मचारी निराश, आंदोलन की चेतावनी दी

Wed, 24 Feb 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर नाराजगी जताई है। मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने बयान जारी कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीए के भुगतान के लिए बजट में प्रावधान तो किया है, लेकिन एरियर, डीए के भुगतान, बकाए का भुगतान, पुरानी पेंशन की बहाली, वेतन समिति की संस्तुतियों को लागू करने, अन्य भत्तों की बहाली, कैशलेस इलाज, आउट सोर्सिंग, संविदा के कर्मचारियों को नियमित करने की नीति को लागू करने जैसे तमाम मुद्दों पर कोई घोषणा नहीं की है। इससे कर्मचारियों में निराशा है।
विज्ञापन


सहायता प्राप्त तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा सरकारी खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर बनाने के बजाय सरकारी व्यवस्था पर चलाने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। नेताओं ने कहा है कि ऐसे में मोर्चा को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें