फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम में बवाल : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांचों आरोपियों को किया पार्टी से निष्कासित

Wed, 29 Dec 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा तथा सुशील राजपूत को घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बवाल की साजिश रचने के आरोपियों को सपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा तथा सुशील राजपूत को घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को कानपुर में प्र्धानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक कार में भाजपा का झंडा और पोस्टर लगा था। कार में तोड़फोड़ हुई थी। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद  नौबस्ता इंस्पेक्टर ने पांच सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन पर बलवा करने, साजिश रचने सहित कई गंभीर आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें