फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः लड़के के पिता ने फेरे से पहले मांगा दहेज तो लड़की ने लिया तुरंत ये फैसला

Thu, 16 May 2019 12:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज में सोमवार रात जब दूल्हे के पिता ने फेरे लेने से पहले दहेज की मांग रखी तो मंडप छोड़ बाहर आई लड़की ने खुद रिश्ता तोड़ दिया। शादी से इंकार होते ही हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई।

विज्ञापन


वहां शादी न करने की शर्त पर समझौता किया गया। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, बालागंज निवासी युवती की शादी सोमवार को एक मैरिज लॉन से होनी थी।

अलीगंज के त्रिवेणीनगर से शाम को बरात पहुंची। द्वाराचार, जयमाल और खानपान के बाद दुल्हन पक्ष के लोग फेरे की तैयारी में जुटे थे। तभी दुल्हन के पिता के मुताबिक, दूल्हे के पिता ने तीन लाख रुपये दहेज की मांग रख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा पक्ष ने लौटाया सामान

डेमो
अचानक दहेज की मांग आते ही दुल्हन के रिश्तेदार व परिचितों ने विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों में शुरू हुई कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। इसकी जानकारी फेरे के इंतजार में बैठी दुल्हन को हुई तो वह वह मंडप से बाहर आई और बरातियों के पास पहुंचकर शादी से इंकार कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, रात में कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पक्षों को सुबह थाने पर बुलाया गया। दोपहर तक दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए। दूल्हा पक्ष ने शादी समारोह पर हुए खर्च और लेनदेन की रकम व सामान वापस किया। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर समझौता कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें