फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 'पद्मावत' के शो से पहले करणी सेना का बवाल, जमकर तोड़फोड़, कई हिरासत में

Wed, 24 Jan 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में फिल्म 'पद्मावत' के शो से पहले बवाल शुरू हो गया है। करणी सेना के लोगों ने शहर के कई सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की। मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और मॉल के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


करणी सेना ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित वेव मॉल, आईनॉक्स व अलीगंज के नॉवेल्टी सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ व प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। आईनॉक्स में करणी सेना ने खूब बवाल‌ किया और तोड़फोड़ की। जिससे वहां चार लोगों को गिरफ्तार कर ‌लिया गया।

दरअसल, बुधवार को लखनऊ के पांच सिनेमा हॉल में पद्मावत के दो-दो शो रखे गए थे। जिसका करणी सेना और अन्य कई संगठनों ने विरोध किया।

हालांकि, प्रशासन ने पहले ही इस सबंध में साफ कह दिया था कि किसी को भी हंगामा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, शाम को करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोग लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईनॉक्स में पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पद्मावत के शो लखनऊ के सहारागंज मॉल में, फीनिक्स में, सिंगापुर मॉल में एसआरएस सिटी मॉल में व वेव मॉल में दिखाया जाना है।

करणी सेना के एक सदस्य ने कहा कि राजपूतों का इतिहास संघर्ष और बलिदान का रहा है लेकिन संजय लीला भंसाली ने इसे बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया है। हम इसका विरोध करते हैं। वहीं राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह बिशेन ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं वो फिल्म देखने न जाएं। क्योंकि अगर सिनेमा हॉल के अंदर किसी ने कुछ भी गलत किया तो हम बदनाम हो जाएंगे। सरकार को इतिहास को ध्यान में रखते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें