फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों का दुस्साहस, मलिहाबाद में 24 घंटे के भीतर ही फिर धावा बोलने की कोशिश

Wed, 24 Jan 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मलिहाबाद में डकैतों ने 24 घंटे के भीतर ही एक और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बुधवार रात कोतवाली से महज 500 मीटर दूर जिब्रान खान के घर डकैतों ने धावा बोलने का प्रयास किया लेकिन जिब्रान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर सबकी जान बचाई।
विज्ञापन


जिब्रान खान के अनुसार देर रात डकैतों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खोलने पर सभी दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे कि तभी जिब्रान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फारिंग कर दी। इस पर बदमाश भाग निकले।

पीड़ित ने बताया कि इस घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब सवाल ये उठता है कि फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर क्यों नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस 24 घंटे में सिर्फ एक बार गश्त कर रही है। सरावां गांव में डकैती में मारे गए श्यामू के भाई विष्णु ने बताया कि कल हुई घटना के बाद सिर्फ एक बार रात दो पुलिस आई, उसके बाद से पुलिस गश्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें