फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नगर आयुक्त बोले - व्यक्तिगत आरोप लगाया तो जान से मार दूंगा... भाजपा पार्षद ने की थी टिप्पणी

Wed, 28 Feb 2024 04:44 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ नगर निगम में भाजपा पार्षद की टिप्पणी को लेकर बवाल हो गया। सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा जिस पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
नगर निगम में हंगामा हुआ और आयुक्त उठकर चले गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के नगर निगम में कचरा प्रबंधन को लेकर बुलाए गए विशेष सदन में भाजपा पार्षद राम नरेश रावत की टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस तक बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम में शहर की सफाई को लेकर चुनी गई कंपनी रामकी पर सहमति बनाने के लिए बैठक आहूत की गई थी कि तभी भाजपा पार्षद राम नरेश रावत ने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई कंपनी को लाने के लिए आपको क्या ऑफर मिला है? इस पर नगर आयुक्त भड़क गए और सदन छोड़कर बाहर चले गए। हालांकि, जब दोबारा सदन शुरू हुआ तब भी नगर आयुक्त शांत नहीं हुए और कहा कि अगर व्यक्तिगत आरोप लगाए तो जान से मार दूंगा।

ये भी पढ़ें - UP Politics: सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली, अखिलेश बोले- पीडीए परिवार बढ़ने के साथ ही भाजपा का डर बढ़ रहा है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक दिन पहले डिनर में ही डोल गई थी 'समाजवादियों' की नैया, सत्ताधारी दल की सटीक चाल से सपा को झटका


विज्ञापन


इस दौरान जमकर हंगामा होता रहा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने पार्षद को जमकर लताड़ लगाई।  कहा इसके काम की जांच कराएंगे। यहां सदन का चीरहरण किया जा रहा है। सदन हमारी मां है।

पार्षद को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद रामनरेश रावत को जबरदस्ती सदन से बाहर ले जाने की कोशिश हुई। इस पर रावत ने कहा कि वह सदन में सफाई देंगे। अगर उन्हें जबरदस्ती बाहर ले जाया गया और पुलिस बुलाई जाएगी तो आत्महत्या कर लेंगे।

विवाद पर भाजपा पार्षद ने सफाई देते हुए कहा कि ऑफर का गलत मतलब निकल गया। उनका यह कहना था कि जब ब्लैक लिस्टेड कंपनी को काम दिया गया तो उसने सफाई में सुधार को लेकर ऐसा क्या ऑफर दिया। इस बारे में ही वह पूछ रहे थे लेकिन उनकी पूरी बात नहीं सुनी गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें