फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चर्च में धर्मांतरण होने की खबर से जमकर हंगामा

Tue, 21 Apr 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकारी के जीवन ज्योति चर्च में सोमवार को चल रही प्रार्थना सभा में दौरान हड़कंप मच गया। हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने चर्च में हंगामा और नारेबाजी की। सूचना पाकर सीओ कल्याणपुर और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे लोगों ने चर्च में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। पुलिस अफसरों ने चर्च में पास्टर और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन आरोप सही नहीं पाए गए। पुलिस अफसरों के समझाने पर हंगामा कर रहे लोग चले गए।

कल्याणपुर के नानकारी में पॉस्टर रवि पॉल रहते हैं। इनके घर में जीवन ज्योति चर्च है। चर्च में दोपहर को प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया समेत कई जिलों के करीब 80 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मामला

दोपहर करीब तीन बजे बजरंग दल समेत हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े तमाम लोग चर्च में पहुंच गए। धर्मांतरण का आरोप लगा हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद सीओ और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे।

प्रार्थना सभा में आए लोगों से बारी-बारी से पूछताछ की। सभी ने धर्म परिर्वतन कराए जाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि वे लोग स्वेच्छा से प्रार्थना सभा में शामिल होने आए हैं। पड़ताल में धर्मान्तरण कराए जाने का आरोप सही नहीं पाया गया।

इसके बाद सीओ के समझाने पर हंगामा कर रहे लोग वहां से चले गए। सीओ का कहना है कि चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें कई जिलों के लोग आए थे। धर्मांतरण का आरोप सहीं नहीं पाया गया है। यदि धर्मान्तरण कराए जाने के ठोस सबूत मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें