फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी पकड़े जाने पर हंगामा, कर्मियों को घेरने का प्रयास; किसी तरह बचकर निकले कर्मी

Fri, 03 Jan 2025 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बिजली चोरी पकड़े जाने पर लोगों ने हंगामा किया। कर्मियों को घेरने का प्रयास किया। किसी तरह कर्मी बचकर निकले। 
विज्ञापन
मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल टीम के साथ डालीबाग के न्यू बेरी रोड पर गश्त करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नादान महल रोड उपकेंद्र के तहत बिल्लौचपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़े जाने पर लोगों ने हंगामा करके घेराव का प्रयास किया। यह हंगामा तब हुआ, जब बिजली चोरी करने वालों के नाम की तहकीकात की जा रही थी। कर्मियों द्वारा नाम पूछने पर मोहल्ले के लोग उनका घेराव करने लगे। हाथापाई शुरू होती, इससे पहले ही कर्मी लौट गए।

विज्ञापन


लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि सभी खंड चौक, ठाकुरगंज, रेजीडेंसी, ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान, हुसैनगंज, अमीनाबाद, राजभवन में यह सुबह सात बजे से कार्रवाई का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कुल 257 उपभोक्ताओं के घरों की चेकिंग की गई, जिसमें 68 लोग चोरी की बिजली से हीटर एवं ब्लोअर का इस्तेमाल करते चिन्हित किए गए, जिनके घरों में हो रही बिजली चोरी के वीडियो बना साक्ष्य को जुटाया गया। हजरतगंज में चेकिंग के दौरान खुद मुख्य अभियंता ने टीम संग घरों को जांचा।

चोरी के लिए काट रहे सर्विस केबल

सर्किल छह के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि चौक, ठाकुरगंज, अमीनाबाद में जो बिजली चोरी शुक्रवार को पकड़ी गई उनमें सर्वाधिक उपभोक्ता के द्वारा मीटर से पहले केबल को काटा गया था। जिन घरों में यह बिजली चोरी हो रही थी, उनके वीडियो बनाने के बाद सुबह 10 बजे कर्मियों को भेजकर घरों के उपभोक्ताओं के नाम का पता कराया गया। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें