फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में भी चलेगा मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान, ट्रेनर्स के लिए कार्यशाला शुरू

Wed, 18 Jul 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

24 सितंबर से शुरू होने वाला मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान अब स्कूलों में भी चलेगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी रह सकेंगे। निजी स्कूलों से सहयोग लेने के लिए ये रास्ता निकाला गया है, क्योंकि राष्ट्रीय टीकाकरण अभियानों में सबसे बड़ी बाधा ये ही बनते रहे हैं। इस बार ऐसी कोई अड़चन न आए इसके लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


मीजल्स रुबेला (जर्मन खसरा) टीकाकरण को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रशिक्षकों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में ये निर्णय लिया गया। अभियान में नौ माह से 15 साल की उम्र तक के बच्चों को शामिल किया गया है। इसलिए स्कूलों में भी टीकाकरण होगा। अभियान के लिए शिक्षा, महिला व बाल विकास, गृह, पंचायती, ग्रामीण विकास, सूचना व जनसंपर्क, श्रम, रेलवे, अल्पसंख्यक कल्याण व जिलाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि अभियान के लिए प्रदेश के जिलों को चार हिस्सों में बांटकर प्रशिक्षकों को जानकारी दी जा रही है। इस प्रकार, सभी 75 जिलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. नीना गुप्ता,  महाप्रबंधक रूटीन इम्यूनाइजेशन डॉ. विकास सिंहल, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी और 16 जिलों के टीकाकरण अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें