कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा ही बैकफुट पर रही यूपी की पूर्व अखिलेश यादव सरकार में आईपीएस अफसरों के कुल 2454 तबादले हुए। ये जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर को आईजी कार्मिक, उत्तर प्रदेश पी सी मीना द्वारा दी गयी सूचना से सामने आई है।
प्रदेश में कुल आईपीएस अफसरों की संख्या 407 है। अखिलेश के मुख्यमंत्री काल में मार्च 2012 से मार्च 2017 तक प्रति आईपीएस औसतन छह तबादले हुए।
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार सबसे लंबी अवधि तक निलंबित रहने वाले आईपीएस अधिकारी आईजी अमिताभ ठाकुर रहे, जिन्हें 10 माह तक निलंबित रखा गया। जबकि अन्य अधिकारियों को दो से तीन माह में बहाल कर दिया गया।