आप से दिल्ली के मॉडल टाउन विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी की एमए डिग्री भी फर्जी होने की जांच शुरू हो गई है।
संत कबीर नगर के रहने वाले आप विधायक ने 2008 में प्राचीन इतिहास में अवध विवि से जुड़े एक कॉलेज से एमए किया है, जिसे लेकर दिल्ली के व्यक्ति ने आरटीआई लगाई है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के सरोजनीनगर थाना प्रभारी वीकेपीएस यादव ने रजिस्ट्रार से विधायक के सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ की। संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी ली।
अब दिल्ली पुलिस पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर के साथ विधायक अखिलेश पर भी शिकंजा कस सकती है। साथ ही अवध विवि से फर्जी डिग्रियां बेचने के रैकेट में भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।