फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसले से पहले संघ ने कसी कमर, अपनों को काबू करने के लिए बनाई रणनीति

Thu, 07 Nov 2019 02:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीख नजदीक आने के साथ ही अपने संगठनों के लोगों को काबू में रखने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


संघ ने अपने पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को बयानबाजी और सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करने से रोक लगाने के बाद संगठनों की सद्भाव समितियों के जरिये हिंदू समाज और सामान्य कार्यकर्ताओं से संपर्क व संवाद शुरू कर दिया है।

यह समितियां हर परिस्थिति में शांति व धैर्य से रहने का आग्रह कर रही हैं। समितियों के पदाधिकारी लोगों को समझा रहे हैं कि फैसला जो भी आए उसे धैर्य व संयम से सुने।
विज्ञापन


निर्णय को न तो किसी की जीत मानें और न किसी की हार। फैसला पक्ष में आए तो खुशियां मनाने की जरूरत नहीं है और अपेक्षा के अनुरूप न होने पर आक्रोश भी व्यक्त न करें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे समाज में विभाजन और तनाव की परिस्थितियां बनें और असामाजिक तत्वों को मौका मिले। 

विज्ञापन

छोटे-छोटे समूह से बनाकर मोर्चा बंदी

समाज में सौहार्द कायम रखने के लिए संघ ने अति उत्साही व असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे समूह बनाने को कहा है।

संगठनों के स्थानीय पदाधिकारियों को समूह बनाकर गांव या मोहल्ले में लोगों से संपर्क व संवाद रखने के साथ ही मुस्लिम बस्तियों में जाकर उन्हें समझाना और मेलजोल बनाए रखने का आग्रह करना होगा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस दिशा में पहले से ही कार्य कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि हर जिले की जिम्मेदारी किसी न किसी प्रमुख पदाधिकारी को दी गई है जो सभी से समन्वय बनाकर शांति व सौहार्द पर नजर रखेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें