फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा बिजली बिल बकाया है तो अब किस्तों में चुकाएं, पूरे प्रदेश में 11 नवंबर से लागू होगी योजना

Thu, 07 Nov 2019 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान न करने वाले कम आय वाले उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए सरकार ने ‘आसान किस्त योजना’ लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


यह योजना पूरे प्रदेश में 11 नवंबर से लागू होगी। एक साथ बकाया बिल जमा न करने वाले शहरी क्षेत्र के गरीब उपभोक्ता 12 किस्तों में और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान कर कर सकेंगे।

पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के अनुसार योजना का लाभ सिर्फ वही उपभोक्ता पाएंगे जिन्होंने अधिकतम 4 किलोवाट तक का घरेलू कनेक्शन ले रखा है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि योजना लागू होने से जहां गरीब उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने में सहूलियत मिलेगी।

 

वहीं विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ऐसे सभी बकाएदार उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर से 31 दिसंबर तक होगा पंजीकरण

योजना का लाभ लेने के लिए बकाएदार उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालयों या उपभोक्ता सेवा केंद्र (सीएससी) पर संपर्क करना होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉर्पोरेशन के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। योजना के तहत सारे भुगतान ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का पंजीकरण 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। पंजीकरण के समय ही उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक के बकाया मूल बिजली बिल (सरचार्ज रहित) की राशि का 5 प्रतिशत या न्यूनतम 1500 रुपये जमा करना होगा।

पंजीकरण के बाद निर्धारित सभी किस्तों और 31 अक्तूबर के बाद जारी सभी बिल का नियत समय पर भुगतान करने पर बकाये बिल पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें