राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केन्द्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुक्रवार से सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में शुरू हुई। इस तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन सर संघ चालक मोहन भागवत ने किया।
उद्घाटन सत्र के बाद हुई प्रेसवार्ता में संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होशबोले ने केन्द्र सरकार की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह जम्मू कशमीर में सीमा पर पाकिस्तानी कार्रवाही का भारतीय सैनिक जवाब दे रहे हैं वह प्रशंसनीय है। चीन को लेकर भारत के रूख को भी जनता ने सराहा है। संघ का मानना है कि अब सीमाओं पर एक्शन हो रहा है।
वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर संघ के प्रवक्ता ने कहा है कि मंदिर पर 2019 तक इंतजार करिए। इस मुद्दे पर संघ विश्व हिंदू परिषद और संत समाज के साथ है।
चूंकि मंदिर निर्माण का मामला केन्द्र के एजेंडे में है और 2019 तक सरकार का कार्यकाल है इसलिए इस पर अलग से कोई मांग करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार अपने एजेंडे के अनुसार इस पर निर्णय होगा।